Every child coming to Anganwadi center will be smart now - Anita Bhadle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाला हर बच्चा अब होगा होशियार - अनीता भदेल

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 3:28 PM (IST)
आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाला हर बच्चा अब होगा होशियार - अनीता भदेल
जयपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाला हर बच्चा अब होशियार बन सकेगा और उसे अच्छा पोषण भी मिलेगा। विभाग ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह साल की उम्र के बच्चों के नवाचार के लिए ऐसी खास पुस्तकें पहुंचाई है, जो ना केवल रुचिकर है, बल्कि सर्वांगीण विकास में मददगार भी है। ये कहना है महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल का। वे गुरुवार को आमेर स्थित ठाठर काॅलोनी में आयोजित प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षण (ईसीई) का शुभांरभ और अभिभावक - कार्यकर्ता बैठक के समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र पर आने वाले सभी अभिभावकों से अपील की कि वे लगातार केंद्र पर आएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहे। ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और अध्यापक और अभिभावकों के बीच सामंजस्य भी बना रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement