आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाला हर बच्चा अब होगा होशियार - अनीता भदेल
khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 3:28 PM (IST)
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने कहा कि प्रदेश में पहली बार प्री स्कूल वर्क बुक्स के माध्यम से ‘प्रारम्भिक बाल्यावस्था शिक्षा कार्यक्रम’ लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत प्रदेश के लगभग 61 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों को जीवन्त प्रारम्भिक बाल्यावस्था शिक्षा केन्द्र बनाने के लिए ‘आंगनबाड़ी पाठशाला’ के रूप में विकसित किया जाएगा। भदेल ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को और अधिक आकर्षक बनाने और आधारभूत सुविधाएं जैसे टेबिल, कुर्सी, ग्रीन बोर्ड और डिस्प्ले बोर्ड उपलब्ध कराने के लिए 40 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ये राशि केन्द्र को ‘आंगनबाड़ी पाठशाला‘ के रूप में और अधिक सुव्यस्थित व बाल सुलभ गतिविधियों को सशक्त बनाने में सहायक होगी।