European bride becomes crazy about Rajasthani culture-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूरोपियन दुल्हन बनी राजस्थानी संस्कृति की दीवानी

khaskhabar.com: शनिवार, 21 सितम्बर 2024 6:54 PM (IST)
यूरोपियन दुल्हन बनी राजस्थानी संस्कृति की दीवानी
दौसा। माल्टा में रहने वाली दौसा की बहू धोली मीना ने एक यूरोपियन शादी को राजस्थानी रंगों में रंग दिया। शादी में दुल्हन और दूल्हा दोनों यूरोपियन थे, लेकिन धोली मीना की राजस्थानी संस्कृति ने दुल्हन को इतना आकर्षित किया कि उसने शादी के लिए राजस्थानी कपड़े लिए। धोली मीना ने बताया कि दुल्हन डोरियन कैटेनिया ने उन्हें बताया कि उसे रंग-बिरंगी राजस्थानी संस्कृति बहुत पसंद है। इस पर धोली ने दुल्हन को शादी के लिए तैयार किया। दुल्हन ने कहा कि शादी के बाद वह राजस्थान आने का प्लान बना रही हैं। यह देख धोली मीना ने महसूस किया कि यूरोपियन लोग राजस्थानी संस्कृति के प्रति कितने दीवाने हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement