ERCP was started by BJP government, now BJP government will also complete it: Vasundhara Raje.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ERCP भाजपा सरकार ने शुरू की थी, अब पूरा भी भाजपा सरकार ही करेगी : वसुन्धरा राजे

khaskhabar.com: बुधवार, 08 नवम्बर 2023 6:00 PM (IST)
ERCP भाजपा सरकार ने शुरू की थी, अब पूरा भी भाजपा सरकार ही करेगी : वसुन्धरा राजे
सीसवाली/बांरा/किशनगंज/छबड़ा। पूर्व सीएम वसुन्धराराजे ने कहा है कि ईआरसीपी भाजपा सरकार ने शुरू की थी, जिसे अब पूरा भी भाजपा सरकार ही करेगी। उन्होंने कहाकि हमारा काम है जनता के लाभ की योजनाँओं को आगे बढ़ाने का। गहलोत सरकार का काम है उन्हें अटकाने का। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार आएगी और ऐसा सिस्टम बनाएगी की कभी पेपर लीक नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में जो चमकते सितारे दिखते है, उनकी चमक लंबी नहीं होती और राजनीति में जो सीधे और सरल स्वभाव के होते हैं, उनकी चमक स्थाई होती है। ऐसे लोप्रोफ़ाइल नेता ख़ुद की नहीं, लोगों की क़िस्मत चमकाते हैं। जैसे कि भाजपा के बाँरा-अटरु प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा। राजे बुधवार को अन्ता, बाँरा, किशनगंज और छबड़ा प्रत्याशी कँवर लाल मीणा, राधेश्याम बैरवा, ललित मीणा और प्रताप सिंह सिंघवी के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलनों में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारी नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। मोदी जी विश्व के लोकप्रिय नेता हैं। जिनके के प्रयास से राम मंदिर जनवरी में बन कर तैयार होगा और पूरा देश दर्शन करेगा।
राजे ने कहा है कि सीएम ने अपने विधायकों को छूट दे रखी है। खूब लूट पाट करो। प्रदेश में इस काम में सबसे ऊँचाई बाँरा ज़िले ने छुई है और देश में राजस्थान में। महिलाओं की सुरक्षा के लिए उनकी सरकार ने जो अभय कमांड सेंटर खोले थे। वह इस सरकार ने बंद करवा दिए। इससे अपराध अनियंत्रित हो ग़ए। महिला, दलित अत्यचार में प्रदेश अव्वल है। उनके साथ सांसद दुष्यंत सिंह भी थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement