संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव, सुसाइट नोट बरामद
khaskhabar.com: मंगलवार, 31 जनवरी 2017 1:01 PM (IST)
नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के जुनपत गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड से लटका सूचना मिलने मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेकर जांच की तो मृतक की जेब से पाँच पेज सुसाईड नोट मिला जिसमें जिलाधिकारी सहित सपा पार्टी से जेवर प्रत्याशी और सपा नेताओं से गुहार लगाया गया था कि उसकी मौत के बाद उसके बच्चों को देखभाल और पढाई ठीक प्रकार से की जाये।
सुसाइट नोट में इस कदम को किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसका जिक्र नहीं किया गया है केवल इतना लिखा है कि दिल्ली वालों से चल रहे मामले में समझौता हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम को भेज दिया है और फोरेंसिक जांच के लिए मौके पर टीम को बुलाया गया है। वहीं मृतक के परिजन मामले को संदिग्ध मान रहे है। ग्रेटर नोएडा के जुनपत गाव के जगलों में पेड़ से लटके शव की तलाशी दौरान पुलिस को मिले पाँच पेज के नोट में जानकारी मिली की मृतक इमलिया गांव के निवासी संजय नागर है।