Enlightenment program for MLAs in Rajasthan Assembly on Tuesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विधानसभा में विधायकगणों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम मंगलवार को

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जनवरी 2024 4:32 PM (IST)
राजस्थान विधानसभा में विधायकगणों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम मंगलवार को
जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि 16वीं राजस्थान विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए एक दिवस का प्रबोधन कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन साढे दस बजे विधानसभा में भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ करेंगे। समापन समारोह सायं 4 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गौरवमय उपस्थिति होगी । देवनानी ने बताया कि प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम, सदन में आचरण तथा संसदीय परम्पराएं विषय पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और राजस्थान विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह विधायकों को जानकारी देंगे। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल प्रश्नकाल एवं शून्यकाल के बारे बतायेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी संसदीय समितियां एवं उनके कार्यकरण पर विचार व्यक्त करेंगे। राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी संसदीय विशेषाधिकार एवं विधेयक पारण प्रक्रिया पर जानकारी देंगे। विधायी मामलों के विशेषज्ञ चक्षु राय बजट प्रबन्धन एवं कटौती प्रस्ताव, लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल संसदीय प्रस्ताव, स्थगन प्रस्ताव, विशेष उल्लेख के प्रस्ताव विषय पर नवनिर्वाचित विधायकगणों को जानकारी देंगे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement