सिरसा । देश में आजकल सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बहस छिड़ी हुई है एक और जहां विपक्ष के तमाम नेता स्ट्राइक की खिलाफत कर रहे है और सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का गुणगान कर रही है वही इनेलो के नेता दुष्यंत चौटाला का ये बयान आया है कि सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सेना ने की है न कि मोदी ने इसके लिए भारतीय सेना बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने देश को गौरवान्वित करने का काम किया है। वही दुष्यंत चौटाला ने हुड्डा और तंवर गुट के बीच हुई मारपीट को कांग्रेस की झुंझलाहट बताया है।