रूपनगर : 4 ग्रुपों में अंग्रेजी और देसी शराब के ठेके अलाॅट
khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 8:48 PM (IST)
रूपनगर। रूपनगर ज़िले में बुधवार को 117 शराब के ठेके ज़िला प्रशासन की तरफ से ड्रा निकालने के बाद अलाॅट कर दिए गए। जिससे आबकारी फीस से 107 करोड़ रुपया आबकारी लाइसेंस फीस से प्राप्त होगा। 117 शराब के ठेके बुधवार को जी एस एस्टेट में डिप्टी कमीश्नर रूपनगर ,डी ई टी सी , एस डी एम रूपनगर की हाज़री मैं निकाला गया। ठेका प्राप्त करने के लिए 237 उम्मीदवारो ने फ़ार्म भरे थे।