Engineering student dies after drowning in canal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहर में डूबने से इंजीनियरिंग छात्र की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 10:19 PM (IST)
नहर में डूबने से इंजीनियरिंग छात्र की मौत
बठिंडा। जिले के गांव बीबी वाला में सरहिंद नहर शाखा में पालीटेक्निक्क कालेज के मैकेनिक इंजीनियरिंग के छात्र की डूबने से मौत हो गई। जांच अधिकारी थाना नथाना एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि हिमांशु (19) पुत्र राकेश कुमार निवासी सिरकी बाजार बठिंडा का कल सुबह पेपर देने के बाद अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ नहर पर नहाने चला गया। हिमांशु सबसे पहले नहर में नहाने उतरा परन्तु उसके बाद वह बाहर नहीं आया। इस पर उसके दूसरे दोस्तों को चिंता हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस मौके पर पहुंची। काफी तलाश के बाद जब शव नहीं मिला तो पुलिस ने एनडीआरएफ के अधिकारियों को सूचित किया जिसके बाद एनडीआरएफ के जवान मौके पर पंहुचे व काफी तलाश के बाद कल देर सांय शव को जवानों ने ढूंढ निकाला। उसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक छात्र के पिता राकेश कुमार का कहना था कि यह कुदरती घटना है व इसमें किसी का कोई दोष नहीं। इस पर आज पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया गया। भट्ठा मजदूर ने आत्महत्या की
संगत मंडी के पास ईंटों के भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर शिवराज सिंह (25) पुत्र नाहर सिंह ने बीती रात फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली। शिवराज सिंह शिवा ब्रिकस कंपनी के भट्ठे पर ईंटों की निकासी का काम करता था। बीती रात उसका शव भट्ठे पर लगे पेड़ से लटकता पाया गया। दूसरे मजदूरों ने इस बात की सूचना उन्होंने भट्ठा मालिक को दी जिसके बाद पुलिस को सूचना गई। थाना संगत पुलिस मौके पर पहुंची व शव को नीचे उतारा गया व पुलिस जांच के बाद शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों अनुसार मृतक के पिता का कहना था कि था कि शिवराज सिंह मानसिक परेशान था जिस कारण उसने आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने आज शव का पोस्ट मार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement