धौलपुर। जिले के बाड़ी कस्बे के सभी मार्गों के साथ-साथ बसेड़ी की ओर जाने वाले राज्य मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण के चलते रह-रहकर जाम लगने की मुसीबत से वाहन चालक परेशान हैं। इस परेशानी के चलते पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह से शाम तक सडक़ पर समय जाम लगा रहता है और लोग परेशानियों से जूंझते हुए दिखाई देते हैं। सडक़ पर कई वाहनों का कई किलोमीटर लम्बा जाम लगा रहता है। इसके चलते लोग यहां से निकलने के लिए रास्ता तलाशते नजर आते हैं। मौके पर कोई यातायातकर्मी भी तैनात नहीं है और ना ही पुलिसकर्मी थाना पुलिस सतर्कता दिखाती है। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग परेशान होते रहते है।