फतेहाबाद। फतेहाबाद में ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन की कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इसमें 11 दिंसबर की राज्यस्तरीय रैली को सफल बनाने पर विचार किया गया। इस मौके पर कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार को चेतावनी दी कि रैली के बाद भी सरकार ने नहीं मांगें नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय रैली में कर्मचारियों की भीड़ जुटाने को लेकर सर्वकर्मचारी संघ के पदाधिकारी जिलास्तर पर दौरा कर रहे हैं, इसकी चलते आज फतेहाबाद के 33 केवी बिजलीघर में एक जिला स्तरीय कर्मचारियों की कन्वेंशन का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों से 11 दिसंबर को जींद में होने वाली रैली में भाग लेने की अपील की गई।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी