khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 6:06 PM (IST)
उपायुक्त सोलन राकेश कंवर ने कैशलेस व्यवस्था एवं डिजिटल भुगतान की प्रणालियों पर प्रकाश डाला। नाबार्ड के सहायक महा प्रबन्धक रविन्द्र सिंह ने ई-ट्रांजेक्शन विषय पर विस्तृत जानकारी दी। एप्पल कम्प्यूटर सोलन के निदेशक मनीष तोमर ने ई-ट्रांजेक्शन व एटीएम तथा क्रेडिट कार्ड प्रयोग के समय अपनाई जाने वाली सावधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर डाईट सोलन के संजीव कुमार सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन की कुमारी स्मृद्धि तथा मुरारी लाल नर्सिंग संस्थान की कुमारी पारूल ने भी डिजिटल इंडिया विषय पर विचार एवं सुझाव दिए। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा युवक मण्डल सिम्मु (पिपलूघाट) को जिले के सर्वश्रेष्ठ युवक मण्डल के रूप में पुरस्कृत किया गया। उन्हें 25 हजार रुपये नकद एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। नेहरू युवा केन्द्र की समन्वयक ईरा प्रभात ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर कोमुदी ढल्ल, सुनीता शर्मा, नमीत गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।