Electricity workers assaulted a detained-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधुत कर्मचारीयों से मारपीट, एक हिरासत में

khaskhabar.com: सोमवार, 30 जनवरी 2017 7:17 PM (IST)
विधुत कर्मचारीयों से मारपीट, एक हिरासत में
श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी में विधुत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है जब विभाग द्वारा उपभोक्ताओं का बकाया चल रहा भुगतान जमा नहीं करवाने पर विधुत कनेक्शन काटने के लिए कर्मचारियों की एक टीम पुरानी आबादी एरिया में कनेक्शन काटने के लिए गयी थी। विधुत विभाग की टीम में जेईएन बनवारीलाल,सहायक कर्मचारी गजेंद्र व दो महिला कर्मचारी कनेक्शन काटने की बात कहीं तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने कनेक्शन काटने का विरोध किया। विधुत विभाग कर्मचारियों द्वारा बकाया भुगतान होने के चलते कनेक्शन काटने की बात कहीं तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए और कर्मचारीयों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और कनेशन नहीं काटने दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को राउंडप कर हिरासत में लिया है वहीं दूसरा फरार है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू की है।

[@ इस पहाड़ से प्रकट हुई थी ज्वाला मां की स्वयंभू प्रतिमा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement