Elderly Man Brutally Murdered While Sleeping in Firozabad; Son Accuses Younger Brother-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिरोजाबाद में सोते समय बुजुर्ग की निर्मम हत्या, बेटे ने छोटे भाई पर लगाया आरोप

khaskhabar.com: सोमवार, 20 अप्रैल 2026 10:49 AM (IST)
फिरोजाबाद में सोते समय बुजुर्ग की निर्मम हत्या, बेटे ने छोटे भाई पर लगाया आरोप
फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला सुन्दर में खेत पर बने मकान के बाहर सो रहे वृद्ध की बेहरमी से रविवार देर रात हत्या कर दी गई। जानकारी मिलते ही मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगला सुन्दर में खेत पर बने मकान के बाहर चारपाई पर सोते समय सुगर सिंह के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह जैसे ही परिजनों को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुगर सिंह की मौत हो चुकी थी और खून फैला हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पुलिस हत्या के हर पहलू की जांच-पड़ताल कर रही है। सुगर सिंह के बड़े बेटे ने अपने छोटे भाई पर जमीन के बंटवारे को लेकर हत्या का आरोप लगाया है क्योंकि पांच वर्ष पूर्व मृतक ने अपने बड़े बेटे के नाम दो बीघा जमीन कर दी थी।
इसके पहले 15 अप्रैल को फिरोजाबाद के अरांव थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक किसान की उसके ही चाचा और चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अरांव ऋषि कुमार के मुताबिक, किसान राकेश कुमार (55) बुधवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर के पीछे स्थित खेत पर बल्ली लगाकर तारबंदी कर रहे थे। तभी चाचा सुभाष चन्द्र और उनके बेटे मौके पर पहुंच गए और तारबंदी का विरोध करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया था। सुभाष चंद्र के पक्ष के लोगों ने राकेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement