Eknath Khadse resigned from post Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धूमिल होती भाजपा की साफ छवि,एकनाथ खडसे को हटना पडा

khaskhabar.com:
धूमिल होती भाजपा की साफ छवि,एकनाथ खडसे को हटना पडा
दानवे ने कहा था कि अगर खडसे के खिलाफ अदालत में आरोप साबित हो जाते हैं तो ही उन पर कार्रवाई होगी। उधर, शुक्रवार को राज्य के नेताओं ने नितिन गडकरी के साथ बैठक कर खडसे का साथ देने का फैसला किया था। खडसे पर पुणे में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास कॉर्पोरेशन (एमआईडीसी) के एक औद्योगिक प्लॉट को कौड़ियों के भाव आवंटित करने और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लगातार फोन आने के आरोप लगे हैं। खडसे के एक सहयोगी गजानन पाटिल द्वारा ठाणे के कल्याण में प्रस्तावित भूमि के संबंध में 30 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप भी हैं।आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्व कार्यकर्ता अंजलि दमनिया ने उन पर करोड़ों रुपये के सिंचाई घोटाले में भी संलिप्तता का आरोप लगाया।राज्य में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शनिवार को इस मामले में बड़े प्रदर्शन की घोषणा की थी।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement