Effective action under operation solder - District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आॅपरेशन मिलाप के तहत हो प्रभावी कार्रवाई - जिला कलक्टर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 मई 2017 11:47 PM (IST)
आॅपरेशन मिलाप के तहत हो प्रभावी कार्रवाई - जिला कलक्टर
बूंदी। प्रदेश में भिक्षावृति, बालश्रम से मुक्ति और खोए बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए 15 मई से 15 जून तक प्रदेश में ऑपरेशन मिलाप चलाया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सरकारी एजेंसियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से इस ऑपरेशन के तहत ऐसा कार्य किया जाए कि जिले को बालश्रम और भिक्षावृति से पूरी तरह मुक्त बनाया जा सके। जिला कलक्टर ने ऑपरेशन मिलाप और बालश्रम के साथ भिक्षावृति से रोकथाम के लिए अब तक की गई कार्यवाहियों की जानकारी ली और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि बालश्रम और भिक्षावृति के स्थानों को चिन्हित किया जाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए। बैठक में मानव तस्करी निरोधी इकाई प्रभारी कनीज फातिमा ने बताया कि ऑपरेशन मिलाप के तहत अब तक 17 बच्चों को विभिन्न स्थानों से मुक्त कराते हुए उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया है। जहां से निर्धारित प्रक्रियानुसार उनके पुनर्वास की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर भिक्षावृति, बालश्रम, मानव तस्करी या अस्वाभिविक स्थितियों में पाए गए 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के बारे में आमजन 9530412334 और 0747-2442939 मोबाइल या दूरभाष पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा चाइल्ड लाइन की हेल्प लाइन 1098 पर भी सूचना दे सकते हैं। बैैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ममता तिवाड़ी, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास हंसराज वर्मा, बाल संरक्षण ईकाई अधीक्षक हुकमचंद जाजोरिया, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रेखा शर्मा, एडवोकेट राजकुमार दाधीच, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रमेशचंद शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) मनोहर सिंह भाटी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश जैन और अन्य अधिकारियों के साथ स्वयंसेवी संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement