Education and sports complement each other: Pradhan Behror-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं : प्रधान बहरोड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 5:25 PM (IST)
शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं : प्रधान बहरोड़
बहरोड़। पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम ढ़ीस में शिक्षा और आधारभूत विकास से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण रविवार को किया गया। पंचायत समिति प्रधान कोटे से 13 लाख रुपए की लागत से निर्मित शमशान मार्ग की सीसी सड़क तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढीस में समसा योजना से 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन भाजपा नेता डॉ. मोहित यादव एवं बहरोड़ प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट बस्तीराम यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर डॉ. मोहित यादव ने घोषणा की कि विधायक कोटे से पावर हाउस से जलालपुर रोड तक 5 लाख रुपए की लागत से ग्रेवल सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल समाज के विकास के दो मजबूत स्तंभ हैं — जब दोनों साथ चलते हैं, तभी युवा नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट बस्तीराम यादव ने कहा कि ग्राम ढीस के विकास में पंचायत समिति और विधायक दोनों का समान योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि “जब मैं उप जिला प्रमुख था, तब गांव में 33/11 केवी जीएसएस स्वीकृत करवाया गया था, और आज विधायक डॉ. जसवंत यादव ने गांव से जलालपुर तक 80 लाख रुपए की लागत से डामर सड़क की स्वीकृति दिलवाई है। साथ ही प्रधान कोटे से शमशान मार्ग की सीसी सड़क का निर्माण हुआ है, जो गांव की एक बड़ी जरूरत थी।”
ग्रामवासियों ने इन विकास कार्यों पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधान और विधायक डॉ. जसवंत यादव का आभार जताया तथा तालियां बजाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ममता गुप्ता, सरपंच मनोज जांगिड़, ACBEO गजेंद्र यादव, समसा एईएन के.पी. यादव, मंडल अध्यक्ष राजेश फौजी, पंचायत समिति सदस्य रामानंद यादव, पूर्व सरपंच फूल सिंह यादव, रामफल गुर्जर, हवा सिंह यादव, सुभाष यादव, आरएएस में चयनित रितिक चौधरी, सुंदरलाल चौधरी, सूबेदार राधेश्याम सहित सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक उदयभान ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement