earthquake tremors in uttarakhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड में भूकंप के हल्के झटके

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 08:32 AM (IST)
उत्तराखंड में भूकंप के हल्के झटके
देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 3.5 की तीव्रता से भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा, ये झटके राजधानी देहरादून और पडोसी जिले उत्तरकाशी में भी महसूस हुए। अधिकारियों का कहना है कि इसमें अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप के झटके सोमवार दिन में करीब 2.16 बजे महसूस किए गए। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा,देहरादून और उत्तरकाशी के मोरी गांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये हल्के झटके थे और इसमें जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि इस भूकंप का मुख्य केंद्र 30.8 उत्तरी अक्षांश और 77.9 पूर्वी देशांतर में देहरादून के आसपास था। इसकी गहराई भूमि सतह से 10 किलोमीटर नीचे रही। (आईएएनएस)

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement