सीएम राजे ने पाॅलिथीन बैग्स की रोकथाम के लिए लोगों में जागृति लाने के लिए कलक्टर्स को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बारे में जागरूक करना होगा कि पाॅलिथीन के माध्यम से जो विषैले तत्व खाद्य पदार्थों में मिल जाते हैं वे कैंसर जैसे घातक रोगों का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों पर कचरे में फेंकी गई पाॅलिथीन गायों के लिए जानलेवा बन जाती है। ऐसे में हमें गायों की रक्षा के लिए पाॅलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगानी होगी। मुख्यमंत्री ने नागौर जिले के लाडनूं शहर को पाॅलिथीन मुक्त बनाने पर प्रसन्नता जाहिर की। मुख्यमंत्री ने प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के बारे में एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि रोड सरफेसिंग, री-साइक्लिंग, प्लास्टिक आॅयल आदि बनाकर पाॅलिथीन का निस्तारण किया जा सकता है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सकेगा बल्कि रोजगार का भी सृजन होगा। सीएम राजे ने राजसमन्द जिले में पौधारोपण, कन्या उपवन, पाॅली हाउस फार्मिंग एवं एलोवीरा उत्पादन के माध्यम से आजीविका बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलों में कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों से रूबरू कराने के लिए किसानों के टूर्स आयोजित किए जाएं।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय