During the campaign, officers should work seriously with effective monitoring: District Collector Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभियान के दौरान अधिकारी प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ गंभीरता से करें कार्य : जिला कलक्टर सिंह

khaskhabar.com: सोमवार, 15 सितम्बर 2025 4:14 PM (IST)
अभियान के दौरान अधिकारी प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ गंभीरता से करें कार्य : जिला कलक्टर सिंह
डूंगरपुर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने समस्त अधिकारियों को 17 सितंबर से शुरू होने वाले ग्रामीण सेवा शिविर तथा शहरी सेवा शिविर अभियानों के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में समय पर पहुंचने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में समस्त अधिकारियों को अभियानों में दिए गए दिशा निर्देशों की अनुपालन में अब तक की गई तैयारियों की दीपक कुमार समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने शिविर वार अपने विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त करने, शिविरों में संपादित होने वाले कार्य की पूर्ण जानकारी देने, पूर्व से चिन्हीकरण करते हुए कार्य करने, प्रतिदिन की डाटा एंट्री अपडेट करने, प्रभारी अधिकारियों को शिविर की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए समय-समय पर सूचना देने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को शिविर में समय पर पहुंच कर शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रकरण का निस्तारण करते हुए राहत प्रदान करने, वंचित पात्र अभ्यर्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा शिविरों का सफल आयोजन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभागवार कार्यों एवं योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए बजट घोषणा के अंतर्गत विभागों की अब तक हुए कार्य प्रगति, भूमि आवंटन, टेंडर, वर्क आर्डर आदि की जानकारी ली। पीडब्ल्यूडी अधिकारी को बिछीवाड़ा रोड के एक साल में ही टूटने पर संबंधित ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही नियम अनुसार मरम्मत करवाने के लिए भी निर्देशित किया। एवीएनएल अधिकारी से कृषि कनेक्शन में प्रगति की जानकारी ली तथा झूलते हुए तारों को सही करवाने के निर्देश दिए वहीं चिकित्सा विभाग को डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने, फोगिंग करवाने, शिविरों के दौरान ई केवाईसी, आयुष्मान कार्ड वितरण आदि के बारे में दिशा निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान फसल बीमा, फसल कटाई प्रयोग, बैलों द्वारा द्वारा खेती किए जाने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि योजना आवेदनों की जानकारी ली। शिक्षा विभाग को मिड डे मिल की समीक्षा करते हुए समय-समय पर जांच करवाने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग अधिकारी से गैप सागर, खुमानसागर, डिमिया बांध, लोडेश्वर, सोम कमला आंबा में जल भराव की स्थिति की जानकारी लेते हुए जहां पर लीकेज अथवा मरम्मत की आवश्यकता है उसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में टीएडी विभाग द्वारा एफआईआर के लंबित पट्टे, आदि कर्मयोगी विलेज विजन 2030 प्लान बनाने, छात्रावास में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति, पशुपालन विभाग को मंगल पशु बीमा योजना, बजट घोषणा के अंतर्गत भूमिआवंटन, उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदन तथा लंबित आवेदन एवं उसके निस्तारण के लिए एलडीएम के साथ समन्वय करते हुए जल निस्तारण करने, महिला अधिकारिता विभाग द्वारा लखपति दीदी, श्रम विभाग द्वारा कौशल योजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पेंशन एवं पालनहार सत्यापन, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, रसद विभाग में ईकेवाईसी आदि की जानकारी लेते हुए जिन क्षेत्रों में न्यून प्रगति है वहां शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल में तारिक निस्तारण करते हुए राहत देने तथा ई फाइल मैं एवरेज डिस्पोजल टाइम काम करने के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement