dupty chief minister and central minister not attent state level programme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यस्तरीय समारोह में नहीं पहुंचे केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 9:24 PM (IST)
राज्यस्तरीय समारोह में नहीं पहुंचे केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री
बठिंडा। रेलवे मैदान में आयोजित कई योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में एक तरफ केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शिरकत की। वहीं इस दौरान केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के नहीं आने की चर्चाएं भी बाजार में तेज रही। समारोह में दोनों को आना था। लेकिन उन दोनों की गैर मौजूदगी कई सवाल खड़े कर गई। हालांकि इस दौरान सुखबीर बादल के साले और हरसिमरत कौर बादल के भाई बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने स्पष्टीकरण दिया कि उनकी बहन के ससुराल में गुरुपर्व की तैयारियों के चलते वे समारोह में नहीं पहुंच सके। उल्लेखनीय है कि जब शताब्दी एक्सप्रेस का टाईम बदला गया था। तो उस इस गाड़ी को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली से ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जबकि हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से इस गाडी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। उस समय ये कहा जा रहा था कि रेल मंत्री बठिंडा से इस गाड़ी को हरी झंडी दिखायेंगे। उस समय पंजाब सरकार व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर का विरोधियों ने मजाक भी उड़ाया था। अब कहा जा रहा है कि उसी बात का बदला लेने के लिए उपमुख्यमंत्री और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री इस समारोह में नहीं पहुंचे। यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement