Dungarpur: A child labourer was freed from child labour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डूंगरपुरः एक बाल श्रमिक को बालश्रम से मुक्त करवाया

khaskhabar.com: शनिवार, 20 जुलाई 2024 7:30 PM (IST)
डूंगरपुरः एक बाल श्रमिक को बालश्रम से मुक्त करवाया
डूंगरपुर। बाल अधिकारिता विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर डूंगरपुर जिला में कनबा गांव में एक मकान में 8 वर्ष की बच्ची से बालश्रम कराए जाने की सूचना प्राप्त हुई। बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक पिंकी मीणा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक मेहुल शर्मा के नेतृत्व में चाइल्ड हेल्पलाइन केसवर्कर बलदेव परमार व अनिता भील ने इसकी सूचना पुलिस व संबंधित विभाग को दी। जिसके बाद 19 जुलाई शुक्रवार को चाइल्ड हेल्पलाइन, मानव तस्करी विरोधी यूनिट व सृष्टि सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में डूंगरपुर जिले में कनबा गांव में नवलश्याम मार्ग पर एक मकान पर बाल श्रम कर रही एक बालिका को बालश्रम से मुक्त करवाया गया। इस बच्ची को अग्रिम सहायता के लिए उसे बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भावेश कुमार जैन, सदस्य बालकृष्ण परमार, उमेश रावल व जयश्री भट्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहा से बच्ची को अग्रिम आदेश तक बालिका गृह मुस्कान संस्थान में आश्रय प्रदान किया गया। साथ ही बाल कल्याण समिति द्वारा नियोक्ता के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही लिए निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर अशोक कुमार मीना, बलदेव सिंह, हर्षवर्धन सिंह, स्नेहलता जोशी व राजेन्द्र कटारा सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement