Dumper accident in Greater Noida, 2 innocent died on Spot -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डंपर-कैंटर की भिड़ंत: दो मरे और चार घायल

khaskhabar.com:
डंपर-कैंटर की भिड़ंत: दो मरे और चार घायल
ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में रुस्तमपुर गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई डंपर व कैंटर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई औरचार लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के निकट ग्रेटर नोएडा जीरो पॉइंट से 21 किलोमीटर की दूरी पर यमुना एक्सप्रेसवे के ग्रेटर नोएडा-आगरा लेन पर पहले से खराब खड़े डंपर में एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों को मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसे में मारे गए दोनों लोग मैनपुरी जिले के सब्जी व्यापारी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement