नई दिल्ली। दिल्ली में यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार से डीटीसी के
बेडे में100 नई बसें शामिल होंगी। इन बसों को क्लस्टर बस सेवा के तहत
संचालित किया जाएगा। दिल्ली के परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन इसे हरी झंडी
दिखाएंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल भी उपस्थित रहेंगे।