नूंह। जिले के फलैंडी गांव की सरपंच के पति के साथ गांव के कुछ
दंबग लोगों द्वारा मारपिटाई का मामला तूल पकडता जा रहा है। बुधवार को सरपंच
के परिवार के लोग पुन्हाना के डीएसपी सुभाष वशिष्ठ से मिले तथा मार-पिटाई
करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। डीएसपी ने पीडित लोगों को
पूर्ण रूप से न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
इसके बाद डीएसपी ने दोपहर बाद
स्वंय गांव का दौरा कर पीडित पक्ष के लोगों के बयान लिए। गौरलतब है की
गांव की सरपंच दलित महिला सरपंच सावित्रि ने गांव के कुछ दबंग लोगों पर
अपने पति को बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं सरपंच ने
उक्त लोगों पर जाति सूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया है। महिला सरपंच
सावित्रि ने बताया की उनके गांव में ओडीएफ का कार्य चल रहा है। करीब दस
दिनों पहले गांव की एक युवक उनके घर पर आया और उनके साथ गाली गलौच करने
लगा। इसके बाद गांव के मौजिज लोगों ने उसे शांत कर भेज दिया। महिला सरपंच
ने बताया की उनके पति गांव के लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित कर
रहे है। 12 दिसम्बर को भी उनका पति गांव में शौचालय बनवाने के लिए गांव के
लोगों को जागरूक करने के लिए गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगो ने उन्हें
बुरी तरह मारा पीटा। घायल अवस्था में उन्हें पुन्हाना के अस्पताल में
भर्ती कराया।
फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका