Drug trafficking campaign in Ajmer, smack smuggler arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान, एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 13 मई 2018 12:20 PM (IST)
नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान, एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार
अजमेर। आदर्श नगर पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान के तहत शुक्रवार रात मुखबिर की इत्तला पर एक युवक को स्मैक की पुड़िया सहित दबोचा है, आरोपित के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरपत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हटूंडी तिराहे पर स्मैक बेची जा रही है। इस सूचना के मिलते ही उन्होंने दल के साथ हटूण्डी तिराहे पर दबिश दी तो वहां पर आरोपी नया बड़गांव, आदर्श नगर निवासी संजय पलासिया पुत्र रतन लाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास पुड़िया में तीन ग्राम स्मैक मिली थी। पुलिस ने आरोपी संजय पलासिया के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच रामगंज थाना प्रभारी अजयकांत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement