बीकानेर। नागरिक सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण को मद्देनजर रखते हुए गुरुवार को भारत पेट्रोलियम के खारा, औद्योगिक क्षेत्र स्थित एल.पी.जी. सयंत्र में इमरजेन्सी रिस्पोन्स डिजास्टर मैनेजेमेंट प्लान की मॉक ड्रिल लेवल 3 का आयोजन किया गया। भारत पेट्रोलियम के प्रादेशिक प्रबन्धक असलम जावेद ने बताया कि इस दौरान लिक्विड हॉज फट जाने से अत्यधिक मात्रा में एलपीजी रिसाव व आग की स्थिति पर काबू पाने की मॉक ड्रिल की गई। इसके बाद फायर ड्रिल की समीक्षा की गई और अन्त में भगवत सिंह सांखला द्वारा सुरक्षा नीति की शपथ दिलाई गई। इस फायर ड्रील के दौरान वरिष्ठ निरिक्षक, कारखाना एवं बॉयलर्स नरेन्द्र कुमार तथा इन्डियन ऑयल के आलोक अग्रवाल उपस्थित थे।