khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 08:28 AM (IST)
डीआरडीओ ने तापस 201 (रुस्तम) का सफल
परीक्षण किया जो मध्य उंचाई पर लंबी अवधि का मानवरहित विमान है। रुस्तम-2
लगातार 24 घंटे तक उड़ान भर सकता है और देश के सशस्त्र बलों के लिए टोही
मिशन का काम कर सकता है। इस मानवरहित यान को अमेरिका के प्रिडेटर ड्रोन की
भांति मानवरहित लड़ाकू यान के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है। इसका वजन
दो टन है और डीआरडीओ के युवा वैज्ञानिकों की टीम ने इसका परीक्षण किया।
इसमें सशस्त्र बलों के पायलटों ने सहयोग किया।
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत