Dr. Satish Poonia gave tea to the workers after visiting Shrinathji in Nathdwara, communicated -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. सतीश पूनिया ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन कर कार्यकर्ताओं को पिलाई चाय, किया संवाद

khaskhabar.com: रविवार, 26 दिसम्बर 2021 7:41 PM (IST)
डॉ. सतीश पूनिया ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन कर कार्यकर्ताओं को पिलाई चाय, किया संवाद
राजसमंद । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने 23 से 26 दिसंबर तक चार दिवसीय प्रवास पर चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद और भीलवाड़ा जिलों के प्रवास पर रहे, जहां वह जना आक्रोश रैली, आजीवन समर्पण निधि अभियान और जिला कार्यसमिति बैठक कार्यक्रमों में शामिल हुये। 26 दिसंबर को भाजपा राजसमंद के 'आजीवन सहयोग निधि' अभियान का डॉ. सतीश पूनिया ने शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। डॉ. पूनिया ने राजसमंद में राष्ट्रवाद के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इससे पहले डॉ. पूनियां ने नाथद्वारा में भाजपा परिवार के साथ श्रीनाथजी के दर्शन कर प्रदेश की संपन्नता की कामना की। साथ ही श्रीनाथजी की नगरी में कार्यकर्ताओं को चाय पिलाई और खुद ने भी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement