Advertisement
अलीगढ़ में डबल मर्डर का खुलासा, ढाई लाख के कर्ज से तंग आकर दोस्त ने रची हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार

तफ्तीश में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से मामले को सुलझाया। आरोपी धर्मेंद्र और उसके साथी बॉस प्रताप सिंह उर्फ देव को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से घटना के समय पहने खून से सने कपड़े और लूटे गए 24 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पर मृतक बॉबी का ढाई लाख रुपए का कर्ज था। बॉबी बार-बार अपने पैसे मांग रहा था, जिससे तंग आकर धर्मेंद्र ने हत्या की साजिश रची।
धर्मेंद्र ने अपने साथियों बॉस प्रताप सिंह, हरीश और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर योजना बनाई। उसने बॉबी को नई कार खरीदने के बहाने बुलाया। बॉबी अपने दोस्त मोहित को साथ लेकर आया। मौका पाते ही आरोपियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और हत्या कर शवों को कार में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलीगढ़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


