पुलिस के अनुसार लालचंद की ओर से उसके पुत्र अमित ने अनूप उर्फ विक्की के
खिलाफ तथा अनूप की ओर से उसके दूसरे ताऊ रामकुमार बेनीवाल ने लालचंद के
खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज करवाने के बाद एसपी एसके
गुप्ता ने मौका देखा और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। सदर पुलिस ने भी
मौके से चाकू और लाठी जब्त कर लिए हैं।