Double engine government is just pretending: Pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डबल इंजन सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है : पायलट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जून 2025 6:00 PM (IST)
डबल इंजन सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है : पायलट
टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार सिर्फ धुआं फेंक रही है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार पिछली कांग्रेस सरकार के कामों की देखरेख भी ठीक से नहीं कर पा रही है। सरकार का पूरा ध्यान दिल्ली के नेताओं को खुश करने में है। अफसरशाही हावी हो गई है। सरकार में बैठे लोग अपने ही काम नहीं करवा पा रहे हैं। भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर पायलट ने कहा कि कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस देश की कोई विश्वसनीयता नहीं, उसके साथ किन शर्तों पर समझौता किया गया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान की तुलना करना चिंता का विषय है। भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 11 गुना बड़ी है। पाकिस्तान में लोकतंत्र लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में दोनों देशों को एक नजर से देखना गलत है। पायलट ने टोंक विधानसभा क्षेत्र के दौरे में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ग्राम कल्याणपुरा में 16 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड और नाली का उद्घाटन किया। राधावल्लभपुरा में 10 लाख रुपये से बनी करणी सागर तालाब की फेसवाल का लोकार्पण किया। मोरड़ा में 10 लाख रुपये से बने अंबेडकर भवन का उद्घाटन किया। खरेड़ा स्कूल में 10 लाख रुपये से बने दो कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया।
गोपालपुरा में 10 लाख रुपये से बनी सीसी रोड, केरली में 10 लाख रुपये से बने शवदाह गृह, प्रतीक्षालय और चारदीवारी का उद्घाटन किया। बास धाकड़ान में 10 लाख रुपये से बनी सीसी रोड, बावड़ी में 10 लाख रुपये से बनी कब्रिस्तान की चारदीवारी और विश्राम गृह, बावड़ी स्कूल में 10 लाख रुपये से बने कक्षा-कक्ष का लोकार्पण किया।
बास धाकड़ान श्रीरामपुरा में 9 लाख रुपये से बनी सीसी रोड, रतवाड़ा में 8 लाख रुपये से बनी सीसी रोड, हमीरपुर में 8 लाख रुपये से बनी सीसी रोड और नाली, गोपालपुरा के बैरवा मोहल्ला में 5 लाख रुपये से बनी सीसी रोड, बास धाकड़ान में 4 लाख रुपये से बनी सीसी रोड और श्रीरामपुरा में 1.25 लाख रुपये से बनी गली की सीसी रोड का लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement