Door-to-Door Waste Collection System Launched; Assembly Speaker Flags Off Waste Collection Vehicles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ने कचरा संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 मई 2026 6:24 PM (IST)
घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ने कचरा संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी
अजमेर। स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर के वरूण सागर रोड स्थित चामुण्डा चौराहा पर नव सम्मिलित कॉलोनियों में घर-घर कचरा संग्रहण एवं सफाई व्यवस्था के शुभारंभ अवसर पर कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने स्वयं श्रमदान कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने एवं अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह एवं जनभागीदारी देखने को मिली। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देशभर में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण से लेकर शहरों में घर-घर कचरा संग्रहण जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध स्थापित करते हुए प्रत्येक नागरिक को उसके सामाजिक दायित्व का बोध कराया गया है। उन्होंने कहा कि परिसीमन के पश्चात ग्राम पंचायत क्षेत्र से नगर निगम सीमा में सम्मिलित हुई कॉलोनियों में भी अब निगम क्षेत्र के अनुरूप नियमित सफाई व्यवस्था एवं घर-घर कचरा संग्रहण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे क्षेत्रवासियों को गंदगी से राहत मिलेगी तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण का लाभ प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement