Advertisement
'जिन नदियों को देवी मानते हैं, उनमें कचरा न डालें', रेखा गुप्ता के सफाई अभियान में ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ शामिल

अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने भी लोगों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और इधर-उधर कचरा न फेंकने की अपील की।
उन्होंने कहा, ''मैं चाहती हूं कि हर व्यक्ति, हर बच्चा, हर युवा और हर उम्र के लोग कचरा फेंकने से पहले एक बार सोचें कि यह हमारी धरती, हमारा देश और हमारा भविष्य है। यही सोच कचरा उठाते समय भी होनी चाहिए। जैसा कि मुख्यमंत्री ने भी कहा, यह किसी एक सरकार या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनके जैसी मंत्री हैं, लेकिन अपने देश और दुनिया के प्रति जिम्मेदारी हम सभी की है।''
वहीं, अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इस पहल की तारीफ करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों से ऐसे अभियानों में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि लोगों को खुद आगे आकर काम करना होगा।
जैकी ने कहा, ''यह सभी के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बात को सुनना चाहिए और इस पर अमल करना चाहिए। सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होगा, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।''
जैकी ने नदियों और जल स्रोतों को साफ रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ''पानी को साफ रखना और यमुना की सफाई करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हर नदी को साफ रखना हमारा फर्ज है। हमें उन देवियों के चरणों में कचरा नहीं डालना चाहिए, जिनकी हम पूजा करते हैं। कृपया इस बात का ध्यान रखें। हम इन नदियों को देवी मानते हैं और उनकी पूजा भी करते हैं।''
सिंगर बिस्मिल ने भी सफाई अभियान में आम लोगों की भागीदारी को जरूरी बताया। उन्होंने कहा, ''शहर को साफ रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन नागरिक होने के नाते हमारी भी जिम्मेदारी बनती है। हमें अपना कचरा सही जगह पर डालना चाहिए और दिल्ली को साफ रखना चाहिए। यह मेरी दिल्ली है, हम सबकी दिल्ली है। आइए, इसे साफ रखें।''
वहीं, सिंगर स्टेबिन बेन ने लोगों से सफाई को रोजमर्रा की आदत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने पर हर व्यक्ति को अपने आसपास सफाई का ध्यान रखना चाहिए और छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए शहर को स्वच्छ बनाने में मदद करनी चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


