Doda post recovered from the car-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाकाबंदी तोडक़र भागी कार से डोडा पोस्त बरामद

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 जून 2017 11:40 PM (IST)
नाकाबंदी तोडक़र भागी कार से डोडा पोस्त बरामद
अजमेर। नसीराबाद से नाकाबंदी तोडक़र भागी डोडा-पोस्त से भरी कार को पुलिस ने पीछाकर लाड़पुरा के पास पकड़ लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, दूसरा भाग गया। पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। एक आरोपित ने नसीराबाद के पास हवाई फायरिंग भी की है। पुलिस उप अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश वर्मा ने पुलिस कन्ट्रोल रूम से मिली सूचना पर मंगलवार को जिले में नाकाबंदी की गई। इस दौरान नसीराबाद के निकट नाकाबंदी करा दी गई। सभी टोल नाकों को भी सतर्क कर दिया गया। नसीराबाद से नाकाबंदी तोडऩे की सूचना पर गेगल, आदर्शनगर और अलवर गेट थाने की पुलिस भी कार के पीछे लग गई। कार में सवार आरोपित पुलिस की गाड़ी को देखकर लाड़पुरा की और मुड़ गए। गेगल थाना पुलिस भी आरोपित का पीछा करते हुए लाड़पुरा पहुंच गई। आरोपितों ने कार को एक गली में मोड़ दिया, वहां पर पहले से जीप खड़ी होने पर उन्होंने कार को पीछे लेने की कोशिश की, लेकिन तब तक पुलिस की जीप भी वहां पर पहुंच गई। आरोपित कार को मौके पर छोडक़र भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस ने डेगाना के भादरवाली निवासी जीवन पुत्र हरिराम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पीपाजड खोखरिया निवासी भजन पुत्र बाबूलाल विश्नोई भाग छूटा। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर और कार को जब्त कर गेगल थाने ले आई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement