इसके साथ ही कर्मचारी खोज-खोजकर अपनी फाइलों को दुरस्त करने में जुट गये। डीएम ने बताया जनपद में किसी भी विभाग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी चाहे वह कोई भी हो। जनता के हितों के देखते हुए ऐसा अभियान अनवरत जारी रहेगा और हर हाल में योजनाओं को लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। डीएम के तल्ख तेवर से यह कयास लगाया जा रहा है कि शासन की योजनाओं में गड़बड़ियां करने वालों की उल्टी गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन कर्मियों पर हुई कार्यवाहीजनपद में निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ सहित अन्य कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी। कई बार चेतावनी देकर इन्हें मौहलत दी गई, लेकिन इनकी कार्यशैली में बदलाव नहीं आया। आठ बीएलओ द्वारा निर्वाचन कार्य शून्य पाया गया। जिसके बाद डीएम ने बीएलओ व अन्य कर्मियों सहित आठ को निलम्बित करने के साथ मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC