DM to vacate the district panchayat in gonda -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बड़ी खबर : डीएम ने दिया जिला पंचायत खाली करने का आदेश

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 5:24 PM (IST)
बड़ी खबर : डीएम ने दिया जिला पंचायत खाली करने का आदेश
तेज प्रताप सिंह,गोंडा। जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष निरंजन के जिला पंचायत को नजूल भूमि पर से तत्काल अपना कब्जा हटाने के आदेश से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में भूचाल आ गया है। यहां प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के भतीजे और गोंडा सदर से सपा उम्मीदवार सूरज सिंह की पत्नी श्रीमती श्रद्धा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-4 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी एवं वर्तमान समय में प्रभावी नजूल नीति का अनुपालन न करने पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 21 जनवरी 2017 को अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को पत्र भेजकर 15 दिवस के भीतर उक्त नजूल भूमि/सम्पत्ति से अपना कब्जा हटाकर राज्य उत्तर प्रदेश सरकार को कब्जा सौपनें के निर्देश दिए थे। परन्तु अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा नजूल भूमि को फ्री होल्ड कराने हेतु अब तक कोई आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी के स्तर पर प्रस्तुत नहीं किया गया। जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिला पंचायत गोंडा के अधीन नजूल भूमि गाटा संख्या-446 क्षेत्रफल 35 बीघा 141 बिस्वा स्थित ग्राम छावनी मोहल्ला सिविल लाइन परगना तहसील व जिला गोंडा को खाली कर प्रभारी अधिकारी (नजूल को कब्जा देने के निर्देश अपर मुख्य अधिकारी जिला पचांयत को निर्गत कर दिए गए हैं। ज्ञातव्य है कि उक्त नजूल भूमि पर जिला पंचायत का मुख्य कार्यालय और सभागार के साथ ही आम का बाग भी है। भूमि की पट्टे की अवधि वर्ष 1990 में ही समाप्त हो चुकी है। तबसे अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा फ्री होल्ड कराने हेतु कोई भी प्रयास नहीं किया गया। जिला मजिस्ट्रेट ने तत्काल प्रभाव से नजूल सम्पत्ति को खाली कर नजूल जमीन एवं सम्पत्त्यिों का कब्जा प्रभारी अधिकारी नूजल को देने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी के इस आदेश से जिला पंचायत समेत प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कम्प मच गया है।

[@ इस सीट से खुलता है उत्तर प्रदेश की सत्ता का द्वार!]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement