कलक्टर ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ, विभिन्न जानकारी होंगी प्राप्त
khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जनवरी 2017 11:57 AM (IST)
बूंदी । मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित कर आवश्यक रूप से मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने के लिए जागरुकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। शहर के रेडक्रॉस भवन में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार ठकराल ने किया। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) एन के ठकराल ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन वोट डालने से संबंधित प्रक्रिया, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने व नव मतदाता संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकेगें। मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आगामी दिवसों में आयोजित किए जाएंगे एवं 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा।