khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 11:55 AM (IST)
मेरठ। अपनी अलग कार्यशैली के लिये हमेशा चर्चाओं मे रहने वाली आईएएस अधिकारी मेरठ की लोकप्रिय डीएम बी.चन्द्रकला इस बार बडे दिन यानी क्रिसमस पर बच्चों के साथ पार्टी मनाते हुए नजर आई। इस दौरान उन्होने न सिर्फ बच्चों के साथ केक काटा बल्कि उन्हे केक अपने हाथों से भी खिलाया। यहीं नही उन्होने बच्चों के साथ बैठकर खाया भी खाया तथा बच्चों को अपने हाथों से खाना भी खिलाया। डीएम बी. चन्द्रकला ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं एवं बाल सदन के बच्चों को साथ लेकर मेरठ की क्रान्तिकारी भूमि के इतिहास से अवगत कराने के लिए उन्हें शहीद स्मारक स्थित राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्राहलय का भ्रमण कराया।
[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]