Diwali get-together in PCC affection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दीपावली स्नेह मिलन समारोह

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 5:58 PM (IST)
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दीपावली स्नेह मिलन समारोह
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजन को दीपावली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी और आगामी नव-वर्ष मंगलमयी हो ऐसी कामना की। इस अवसर पर पायलट ने कहा कि त्यौहारों के उपलक्ष में आयोजित स्नेह मिलन के कार्यक्रम आपसी सौहार्द्र व भाईचारे को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश की विशिष्टता है कि हम बिना भेदभाव के सभी धर्मों व परम्पराओं का सम्मान करते हुए हर पर्व को उल्लासपूर्वक मनाते हैं। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, विधायक व पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगणसहित अनेक कांग्रेसजन व आमजन उपस्थित रहे। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement