Divisional Commissioner taking inspection final preparations for the election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संभागीय आयुक्त ने उपचुनाव की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 9:48 PM (IST)
संभागीय आयुक्त ने उपचुनाव की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा
जयपुर/धौलपुर। संभागीय आयुक्त विकास सीतारामजी भाले ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर धौलपुर में उपचुनाव की अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार समय पर कार्रवाई करने की हिदायत दी। भाले ने भरतपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक आलोक कुमार वशिष्ठ और जिला निर्वाचन अधिकारी शुचि त्यागी, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह और अन्य संबंधित अधिकरियों से उपचुनाव से संबंधित अंतिम तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने उप चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुट्टढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
वीवीपैट मशीनों का होगा उपयोग

उन्होंने बताया कि राजस्थान में पहली बार धौलपुर उपचुनाव में वीवीपैट मशीनों का उपयोग होगा। ये मशीनें संवेदनशील हैं। अत: तेज गर्मी के इस मौसम में इनके बेहतर रख रखाव, प्रयोग की व्यवस्था और तकनीकी विशेषज्ञों की सेवाओं का सही ढंग से उपयोग किया जाए। उन्होंने 25 चुनिंदा मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की माकूल व्यवस्था करने के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement