District Transport Office issues notice to 1200 heavy goods vehicles and 630 bus owners-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 1200 भारी माल वाहनों व 630 बस मालिकों को नोटिस

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 मार्च 2025 7:53 PM (IST)
जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 1200 भारी माल वाहनों व 630 बस मालिकों को नोटिस
चूरू। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 1200 भारी माल वाहनों व 630 बस मालिकों को अंतिम नोटिस जारी किए गए हैं। डीटीओ नरेश कुमार ने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय को आवंटित 113.94 करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिला परिवहन कार्यालय एक्शन मोड में है। अभी तक 96.35 करोड़ रुपए राजस्व की प्राप्ति की जा चुकी है। शेष 17.59 करोड़ रुपए राजस्व की प्राप्ति हेतु बकाया कर सूची उड़नदस्तों को देकर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बिना वैध बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, कर जमा व फिटनेस के संचालित पर जाने वाले वाहनों के पंजीयन निलंबन/निरस्त की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 1200 भार वाहनों व 630 यात्री वाहनों के पंजीयन निलंबन/निरस्त की कार्यवाही की जा रही है। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement