District Tourism Development Committee meeting held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 6:20 PM (IST)
जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित
श्रीगंगानगर। जिला पर्यटन विकास स्थाई समिति की बैठक गुरूवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन वीरेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। एडीएम ने शिवपुर हैड, नग्गी व हिन्दुमलकोट में कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी कार्य पूर्ण नहीं हुए है, उनमें प्रगति लाई जाये। उन्होंने एसडीएम सूरतगढ़ को सूरतगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिये स्थान चिन्हित करने के लिये निर्देशित किया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक कृष्ण कुमार द्वारा पर्यटन से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि जिले में कार्य प्रगतिरत हैं। पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये गंगानगर जिले में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके तहत गंगानगर स्थापना दिवस पर शिवपुर हैड़ पर एक दिवसीय कार्यक्रम और सूरतगढ़ में ‘‘एक शाम धोरों के नाम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शिवपुर हैड-हिन्दुमलकोट-क्यू हैड पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जायेगा। शिवपुर हैड के पास पौण्ड बनाकर बोटिंग की व्यवस्था के संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई। जिला पर्यटन अधिकारी श्री पवन कुमार शर्मा ने अब तक हुई कार्यवाही से उपस्थितजनों को अवगत करवाया।
इस अवसर पर एडीएम सतर्कता नरेन्द्र पाल सिंह, नगर विकास न्यास सचिव कैलाश चंद्र शर्मा, एसडीएम सूरतगढ़ सीता शर्मा, जल संसाधन विभाग के एसई धीरज चावला, जल संसाधन विभाग के एक्सईन नमो नारायण मीणा, डिस्कॉम एसई लाभ सिंह मान, डीएफओ दिलीप सिंह राठौड, जिला उद्योग केन्द्र से दिव्या शर्मा, पीडब्ल्यूडी एसई पदम प्रकाश कोठारी, रमेश सुथार, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड के विनोद स्वामी, सुनील तिवारी़ सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement