Advertisement
जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित

पीएम श्री विद्यालयों की जानकारी देते हुए मॉडल विद्यालय की स्थापना एवं व्यवसायिक शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद कौशल विकास, विज्ञान एवं गणित की राष्ट्रीय स्तर पर गतिविधियां, ग्राम स्तर पर सहभागिता, बालिका शिक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, ग्रीन स्कूल के रूप में स्थापना, सह शैक्षिक गतिविधियां, 21वीं सदी के कौशल (संवाद, विश्लेषण आदि), स्वास्थ्य परीक्षण, योग एवं खेलकूद के मानको पर प्रगति की जानकारी दी। बैठक में शिक्षा विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 2024- 25 में 77 कार्य स्वीकृत किए गए हैं तथा पीएम श्री के भी 10 कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। वहीं 2023-24 में 19 में से आठ कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं तथा अन्य प्रगतिरत हैं। बैठक में समस्त सीबीईओ, एडीईओ, एडीईओ प्रारंभिक तथा पीएम श्री विद्यालयों के सभी संस्था प्रधान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


