सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जिले के प्रथम नागरिक का दर्जा रखने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत परिसर में पहुंचकर स्वयं अपने हाथों से गाड़ी पर लगी लालबत्ती को उतारा। आपको बता दें कि 1 मई से देश भर में पीएम समेत मंत्रियों और अफसरों की गाड़ियों पर बत्ती लगाना बैन कर दिया गया है। 19 अप्रैल को केंद्र सरकार ने कैबिनेट के साथ मीटिंग कर ये फैसला लिया था कि 1 मई से पीएम समेत मंत्री और अफसर अपनी-अपनी गाड़ियों पर बत्ती नहीं लगा सकेंगे। इसी कड़ी में जिले की प्रथम नागरिक का दर्जा रखने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने शनिवार देर शाम जिला पंचायत स्थित अपने कार्यालय पहुंची और अपनी गाड़ी पर लगी लालबत्ती को उतारा। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यालय में जाकर कामकाज पूरा किया।’फैसले का स्वागत कर बोली जनता है वीआईपी’इस बीच जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि सबसे पहले तो वो देश की नागरिक हैं। और फिर जिले की प्रथम नागरिक का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में अगर केंद्र सरकार ने फैसला लेते हुए कोई कानून बनाया है तो वो देश हित में है। उन्होंने कहा कि इस फैसले का वे स्वागत करती है। क्योंकि जनता से बड़ा वीआईपी कोई नहीं है।सपा के सिम्बल पर चुनी गई थी जिला पंचायत अध्यक्ष, अब हैं निष्कासन परआपको बता दें कि ऊषा सिंह सपा के सिम्बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थी। लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें व उनके पति सपा नेता और समाजसेवी शिवकुमार सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसलिए टिकट न मिलने पर शिवकुमार सिंह से इसौली विधानसभा सीट से एमबीसीआई के बैनर तले चुनाव लड़ा था। इसी संदर्भ में पार्टी ने पति के प्रचार के आरोप में ऊषा सिंह को भी निष्कासित किया था। जबकि सिंह निष्कासन से पूर्व पति के प्रचार में मैदान में नहीं आई थी।