Advertisement
जिला प्रभारी मंत्री ने बजट 2025-26 को लेकर दी जानकारी, जनकल्याणकारी घोषणाओं पर दिया जोर

कोटपूतली विधानसभा : मोरधा, जगदीशपुरा में 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण व अपग्रेडेशन। बुचारा बांध से बुड़लकिया की ढाणी तक सड़क निर्माण। सावित्रीबाई फुले छात्रावास और बालिका महाविद्यालय छात्रावास निर्माण। उप कारागृह का जिला कारागृह में क्रमोन्नयन और नवीन साइबर पुलिस थाना की स्थापना।
विराटनगर विधानसभा : बस स्टैंड के आधुनिकीकरण के साथ सीवरेज और ड्रेनेज कार्यों की घोषणा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। बुचारा बांध की नहरों का निर्माण व मरम्मत। पावटा मंडी प्रांगण में आधुनिक सुविधाओं का विकास।
बानसूर विधानसभा : विभिन्न सड़कों के चौड़ाईकरण व नवीनीकरण कार्य। बेरिसल में अंबेडकर छात्रावास हेतु आधारभूत सुविधाओं का विस्तार।
प्रदेश स्तरीय घोषणाएं : पंच गौरव योजना के तहत 550 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित। सभी जिलों में मिलेट्स उत्पाद आउटलेट स्थापित किए जाएंगे। जिला अस्पतालों में डायबिटिक क्लीनिक और हीमोडायलिसिस सुविधाओं का विस्तार।नवगठित जिलों में सभी विभागों के जिला स्तरीय कार्यालयों की स्थापना हेतु 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान।
सभी जिला मुख्यालयों पर वेस्ट टू वेल्थ पार्क की स्थापना। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से नॉन पेचेबल सड़कों का निर्माण। 5000 से अधिक आबादी वाली 3500 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम और खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। 2500 से अधिक ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर जीएसएस और नवगठित जिलों में क्रय-विक्रय सहकारी संघों (KVSS) की स्थापना।
पत्रकारों के लिए राहत : सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण निधि में देय राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये किया गया है। साथ ही पत्रकारों को एक्सपोजर टूर की सुविधा भी दी जाएगी।
मंत्री ने कहा कि सरकार "सबका साथ-सबका विकास” के मूलमंत्र को अपनाते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध है। बजट 2025-26 में किए गए प्रावधानों को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे राजस्थान आने वाले वर्षों में अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकेगा।
इस दौरान जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, संभागीय आयुक्त एवं प्रभारी सचिव पूनम, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक दुष्यंत राजन सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


