District Election Officer Taran Taran summoned the report-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला चुनाव अधिकारी तरन तारन से रिपोर्ट तलब

khaskhabar.com: बुधवार, 13 मार्च 2019 10:09 PM (IST)
जिला चुनाव अधिकारी तरन तारन से रिपोर्ट तलब
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने जि़ला चुनाव अधिकारी तरन तारन से एक रैली के उपरांत शराब इस्तेमाल करने संबंधी रिपोर्ट तलब की है। इस संबंधी जानकारी देते हुये डॉ राजू ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की निगरानी के लिए गठित एम.सी.एम.सी. टीम द्वारा उनके ध्यान में लाया गया कि शिरोमणि अकाली दल की तरन तारन जि़ले में हुई एक रैली के उपरांत शराब इस्तेमाल करने संबंधी एक टी.वी चैनल द्वारा खबर चलाई जा रही है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने जि़ला चुनाव अधिकारी तरन तारन से 24 घंटों में इस संबंधी रिपोर्ट पेश करने के लिए सख्त हिदायत जारी की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement