District Election Officer Pushpa Satyani inspected polling stations in Taranagar and Sardarshahar.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने तारानगर व सरदारशहर में किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 10:01 PM (IST)
जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने तारानगर व सरदारशहर में किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
चूरू। जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने गुरुवार को जिले के तारानगर विधानसभा मुख्यालय पर बूथ संख्या 152, 155, 156 तथा सरदारशहर विधानसभा मुख्यालय व सरदारशहर के उड़सर लोडेरा में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यानी ने मतदान केंद्रों पर रैंप, पेयजल, बिजली व्यवस्था, मतदाताओं को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं मतदाताओं के लिए छाया पर जल आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदान कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े, यह सुनिश्चित करें। मतदान केंद्रों पर समुचित सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। ठहरने के लिए बिस्तर आदि के लिए भी प्रोपर इंतजाम किए जाएं।
इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस सक्षम गोयल, तारानगर एसडीएम रवि कुमार, सरदारशहर एसडीएम मीनू वर्मा, एपीआरओ मनीष कुमार, मतदान कार्मिक सुनीता कुमारी, गायत्री, पूनम कुमारी, सुनीता, सुमन पूनिया, किरण, वंदना चौधरी, पूजा, बीएलओ सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement