District collector wins the winners of Rajasthan Digest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान डिजीफेस्ट के विजेताओं को जिला कलक्टर ने किया पुरूस्कृत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2017 9:47 PM (IST)
राजस्थान डिजीफेस्ट के विजेताओं को जिला कलक्टर ने किया पुरूस्कृत
करौली। जिला कलक्टर अभिमन्यु कुमार ने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग राजस्थान सरकार द्वारा कोटा जिले में 17 अगस्त से 19 अगस्त तक राजस्थान डिजिफेस्ट में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विजेता रहे 13 छात्र-छात्राओं को अपने कक्ष में पुरूस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। जिला कलक्टर ने जिला स्तर से सनक कुमार, हरगोविन्द गौड, सचिन कुमार जगरवाल, गोपेश कुमार पाण्डे, संतोष मीना, सीताराम प्रजापत तथा करौली ब्लॉक से गौतम सैनी, विमलेश, मेघराम सैनी, सोनम गुप्ता, मनीराम सैनी, कृष्ण कुमार प्रजापति एवं यास्मीन वानो को पुरूस्कृत किया। सूचना एवं प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उपनिदेशक रोहिताश्व कुमार मीना ने बताया कि राजस्थान डिजीफेस्ट कार्यक्रम में जिले की पंचायत समितियों व ग्राम पंचायत के निकटतम शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भाग लेकर विजयी रहे जिसका सीधा प्रसारण अटल सेवा केन्द्र कलक्ट्रेट परिसर एवं पंचायत समिति के अटल सेवा केन्द्र पर विडियों कॉन्फेस के माध्यम से किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement