District Collector Rukmani Riar inspected the camp organized under the Vikas Bharat Sankalp Yatra.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कैंप का निरीक्षण

khaskhabar.com: बुधवार, 03 जनवरी 2024 9:41 PM (IST)
जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कैंप का निरीक्षण
-संगरिया के माणकसर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में जांची व्यवस्थाएं हनुमानगढ़। आमजन को केंद्र सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं से जोड़ने और उनके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के 4 उपखंडों सहित शहरी क्षेत्र में भी लगातार विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी यात्रा के साथ ही ग्राम पंचायतों में कैंपों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमे विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं से आमजन को जोड़ा जा रहा है। बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा संगरिया के माणकसर ग्राम पंचायत पहुंची, जिसमे जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधियो सहित बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया। बुधवार को शिविर का जायजा लेने जिला कलक्टर रुक्मणि रियार माणकसर ग्राम पंचायत पहुंची, जहां उन्होंने सभी विभागों द्वारा आमजन को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने की व्यवस्थाओ को जांचा। इस मौके पर शिविर में ही अंजुबाला, सर्वजीत, कविता, अन्नुरानी कि गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया, जिसमे जिला कलक्टर ने हिस्सा लिया और छोटे बच्चों को खिलौने वितरीत किए। इस मौके पर टीबी के मरीजों को निक्षय मित्र योजना के तहत वितरीत होने वाली 6 प्रोटीन कीटों का भी वितरण किया। प्रोटीन किट में 6.50 किलो के अंतर्गत 3 किलो आटा , 1 मुंगफली दाना, 1 किलो सरसो का तेल, 1.5 किलो मूंग दाल का वितरण किया जाता है।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे हेल्थ चेकअप के बारे में अधिकारियों से विस्तार से पूछा। जिला कलक्टर ने क्यूआर कोड के माध्यम से स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से ली जा रही अंगदान की शपथ के बारे में भी जानकारी ली। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप आयोजन से पहले गांवों में प्रमुखता से प्रचार प्रसार किया जाए ताकि आमजन बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सके। आमजन को अधिक अधिक योजनाओ से लाभान्वित किया जाए।
इस मौके पर उनके साथ संगरिया एसडीएम प्रभजोत गिल, एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रवि खीचड़, आईसीडीएस उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत, मानकसर ग्राम पंचायत के सरपंच, बीडीओ सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement